Top 5 This Week

Related Posts

परिवार, समाज व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की गयी

परिवार, समाज व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की गयी

बानो. प्रखंड के ग्राम बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ महोत्सव नगर भ्रमण व भंडारा के साथ संपन्न हो गया. महोत्सव के अंतिम दिन यज्ञ मंडप में आचार्य पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा व मानस रंजन पंडा द्वारा विधि-विधानपूर्वक हवन व पूजा संपन्न करायी गयी. यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व उन्नति की कामना की. यजमान के रूप में स्मृति कुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी के साथ यज्ञ महोत्सव में विशेष रूप से उपस्थित रहे. मौके पर मां काली की झांकी निकाली गयी. झांकी में मां काली के उग्र व दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण किया गया. नगर कीर्तन से पूर्व जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में संबलपुर कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया. इसके बाद भव्य नगर कीर्तन व रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी को विराजमान कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया. नगर कीर्तन के साथ-साथ पारंपरिक कीचड़ खेल का भी आयोजन किया गया. इससे पूर्व राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी व मटकी-दही फोड़ कार्यक्रम हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. महोत्सव के समापन अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी व आचार्य लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा, मानस रंजन पंडा, आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पूरन कुमार साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहू एवं सह कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू संरक्षक ओमप्रकाश साहू, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनकार, रोहित सिंह एवं राधेश्याम सोनी आदि का सहयोग रहा.

The post परिवार, समाज व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की गयी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles