परीक्षा नियंत्रक को सौंपा पत्र, बीएड परीक्षा नहीं कराने पर तालाबंदी की दी चेतावनी

Date:

भास्कर न्यूज | चाईबासा छात्र संघ के प्रतिनिधि और बीएड के छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से भेंट कर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए बीएड सत्र 2023–25 की फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म शीघ्र जारी कर परीक्षा जल्द कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों का सत्र समय पर पूर्ण हो सके। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सत्र में अत्याधिक विलंब होने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बीएड सत्र 2023–25 की परीक्षा किसी भी स्थिति में मई माह के भीतर आयोजित कर परिणाम भी घोषित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रतिनिधि मंडल ने ये भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा जल्दी नहीं लेती है तो परीक्षा विभाग तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। मौके पर छात्र नेता पिपुन बारीक, झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हासदा, छात्र नेता सह झामुमो छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, मो० गिलमान अनवर, पुष्पा, संजना कुमारी गोप, संजय आदि उपस्थित थे। सरायकेला | कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल चयन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। कहा कि जिस स्थल को स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। ग्रामवासी उसे जाहेरथान पूजा स्थल की जमीन बता रहे हैं। स्थल बदलने की मांग पर ग्रामवासियों ने सांसद जोबा मांझी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की आस्था को देख सांसद ने डीसी को जांच कर स्थल बदलने का आग्रह किया। बताया कि जिस स्थल पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है, वहां वर्षों से जाहेरथान का पूजा स्थल है। बताया कि खतियान में जाहेरथान नहीं चढ़ पाया है। किंतु उक्त स्थल पर स्थित पेड़ो में ग्रामीणों की आस्था है। बताया कि उक्त स्थान तक फ्लाईओवर के रास्ते से होकर जाना पड़ता है। यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाने में कठिनाई हो सकती है। साथ ही प्रस्तावित स्थान तक सार्वजनिक परिवहन की समुचित सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

EU says Iran is ‘not Europe’s war’ | US-Israel war on Iran

NewsFeedEU foreign policy chief Kaja Kallas said there is...

3 लाख से अधिक भूमि विवाद मामले लंबित, सूड़ी को अनुसूचित जाति में शामिल करें : जयराम महतो

जयराम महतो ने अनुदान मांगों पर कटौती प्रस्ताव लाते...
Join Us WhatsApp