![]()
भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी की गई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, थाना निरीक्षक, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी उपस्थित थे। एसपी डॉ. कुमार ने जिले के थानों में लंबित अपराध मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित िनपटारा किया जाए। वॉरंट और कुर्की का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया जाए और न्यायालय तथा विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों का समय पर निपटारा किया जाए। साथ ही आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आदेश दिया कि जेल से रिहा हुए अपराधियों पर विशेष निगाह रखी जाए। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में अभियान एएसपी सुजीत कुमार, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, सरीया एवं बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, साइबर डीएसपी आबिद खान, हेडक्वार्टर डीएसपी नीरज कुमार सिंह, हेडक्वार्टर टू डीएसपी कौसर अली, डीएसपी कैलाश महतो, डीएसपी मंटू कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रसाद सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी शामिल थे। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जाए और आगामी त्योहारों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए।
पर्व पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें : एसपी
Date:




