पलमी से चट्टी तक सड़क जर्जर, लोगों को हो रही है परेशानी

Date:

पलमी से चट्टी तक सड़क जर्जर, लोगों को हो रही है परेशानी

भंडरा. प्रखंड के पलमी गांव से जमगई होते हुए चट्टी तक जाने वाली लगभग 10 किलोमीटर मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है. इस बदहाल सड़क के कारण गड़रपो और जमगई पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग ग्रामीणों को चट्टी के मुख्य बाजार और भंडरा-बेड़ो मुख्य सड़क से जोड़ता है. क्षेत्र के ग्रामीणों का मुख्य व्यावसायिक केंद्र चट्टी बाजार है. जर्जर सड़क के कारण किसानों को अपनी उपज चट्टी या बेड़ो के बाजार तक ले जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चालक इस रूट पर गाड़ी चलाने से कतराते हैं. गड़रपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव ने बताया कि सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए कई बार मांग की गयी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि व्यावसायिक और कृषि कार्यों में आ रही बाधा दूर हो सके. विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किस्को. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को की ओर से विभिन्न पंचायत के गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों ने विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और मुफ्त इलाज के बारे में जानकारी दी गयी. किसी प्रकार के टीबी के लक्षण दिखायी देने पर स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से इलाज की जानकारी दी गयी. बताया गया कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार और वजन घटने जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच करायें. साथ ही टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में लोगों को टीबी का समय पर निदान और पूर्ण उपचार की जानकारी दी गयी. बताया गया कि सरकारी केंद्रों पर टीबी की जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं, जहां लोग समय रहते उपचार पाकर टीबी को हरा सकते हैं.

The post पलमी से चट्टी तक सड़क जर्जर, लोगों को हो रही है परेशानी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: BCCI unveils Fan Park schedule and venues across 15 cities in phase one

The roar of the crowd, the tension of...

14 polling stations across T.N. to be in high-rise buildings or group housing societies

The Election Commission of India is planning to set...
Join Us WhatsApp