पलामू जंगल में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:ओझा-गुणी विवाद की आशंका, महुआ चुनने गए थे दंपती, नाश्ता लेकर लौटने पर मिली लाश

Date:


पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न पंचायत के केरकी गांव स्थित जंगल में रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान केरकी गांव निवासी राजदेव पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी नाश्ता लाने के लिए घर लौट गईं। कुछ देर बाद जब वह वापस जंगल पहुंचीं, तो उन्होंने अपने पति को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उन्हें गोली मारी गई है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना देखकर पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ शुरू की जांच सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल को घेरकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के जंगल क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया। ओझा-गुणी विवाद में हत्या की आशंका एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला ओझा-गुणी यानी जादू-टोना से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने अपने ही गोतिया (रिश्तेदारों) पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

“Indian Cricket Is Blessed”: Gautam Gambhir’s Massive Praise For Ishan Kishan-Sanju Samson

India scripted history by clinching the T20 World Cup...

PSL 2026 behind closed doors; Mohsin Naqvi warns of action against players joining IPL | Cricket News

Pakistan's Interior Minister and Chairman of Pakistan Cricket...

Chronicling a friend’s return from Maduro’s torture prison in Venezuela

CARACAS, Venezuela — For Vanessa Farina, hope had become...
Join Us WhatsApp