पलामू में खेत में मिला युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला, घर का इकलौता बेटा था, परिवार में पसरा मातम

Date:


पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अलीनगर गांव के एक खेत में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। संजय पासवान के रूप में हुई पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी संजय पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अलीनगर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था। खेत में शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार संजय का अचानक इस तरह मृत पाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। इकलौता बेटा था, परिवार में पसरा मातम मृतक संजय पासवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। उसकी अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई इस रहस्यमयी मौत की वजह जानना चाहता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक खेत तक कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp