पलामू में नाबालिग के पास मिला देशी कट्टा व गोली:हुसैनाबाद में चेकिंग के दौरान नाबालिग पकड़ाया, बाल सुधार गृह भेजा जाएगा

Date:


पलामू जिले के जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान हुसैनाबाद पुलिस ने एक नाबालिग को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के निर्देश पर गश्ती के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान जपला की ओर से आ रही एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर करीब 50 मीटर पहले ही रुक गई, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी में हथियार बरामद, बाइक जब्त पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल की मदद से युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कमर के पीछे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने लाल रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल (JH03AG-1391) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की गतिविधियां संदिग्ध थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, बाल सुधार गृह भेजा जाएगा गिरफ्तार नाबालिग को नियमानुसार निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि कमल किशोर पांडेय, पुअनि मुकेश कुमार सिंह, रमण यादव, हवलदार कार्तिक प्रसाद मेहता, आरक्षी विकास राम और चालक आरक्षी अखिलेश राम शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Not Kishan or Abhishek: Irfan Pathan predicts this Indian player to hold SRH together | Cricket News

Sunrisers Hyderabad's Kamindu Mendis and Nitish Kumar Reddy...

Baharagora Swarnarekha River Army Reaches; Bomb Defusal Alert

रांची23 मिनट पहलेकॉपी लिंकपूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना...
Join Us WhatsApp