पलामू में 42 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त:4233.36 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, बोतलों पर उत्तराखंड का लेबल चिपका था

Date:


पलामू में होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पाटन थाना क्षेत्र के बसदह गांव में एक पक्के मकान पर छापेमारी कर 45 लाख रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान संतन भुईयां के मकान से कुल 4233.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड की 750 एमएल की 150 पेटी (1350 लीटर), 375 एमएल की 252 पेटी (2268 लीटर) और 180 एमएल की 65 पेटी (561.6 लीटर) शामिल थी। इसके अतिरिक्त, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 220 बोतल (39.6 लीटर), ब्लैक डॉट व्हिस्की की 16 बोतल (12 लीटर) और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 12 बोतल (2.16 लीटर) भी मिली। बरामद शराब की बोतलों पर उत्तराखंड का लेबल चिपका हुआ था। उत्पाद विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि शराब को उत्तराखंड से लाया गया था या झारखंड में ही कहीं पैक करके उत्तराखंड का लेबल लगाया गया था। उत्पाद अधीक्षक सुजित कुमार की देखरेख में पाटन थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। मौके से रामाशीष भुईयां को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब का कारोबारी और मकान मालिक संतन भुईयां फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत संतन भुईयां, रामाशीष भुईयां, पंडुल सिंह, दादा सिंह, उमा सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि होली के दौरान शराब की मांग बढ़ जाती है। इस जब्त शराब को पलामू के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ बिहार में भी खपाने की योजना थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp