पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक मामले में आज सुनवाई:रिश्ते को मिल सकता आखिरी मौका, पिछली तारीख में कोर्ट नहीं पहुंचे थे भोजपुरी स्टार

Date:


भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है। सिविल कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। कोई में दोनों एक-दूसरे के आसने-सामने होंगे। कोर्ट में दोनों के बीच सुलह की प्रक्रिया होगी। उनके रिश्ते को एक आखिरी मौका दिया सकता है। पिछली तारीख 11 फरवरी को थी। उस दिन ज्योति सिंह साड़ी में कोर्ट पहुंची थीं। मांग में सिंदूर भी था। उन्हें देख लग रहा था कि वो अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं। उस दिन पवन सिंह बीमारी का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या कहा… भास्कर से बातचीत में वकील ने बताया कि ज्योति सिंह ने जज से कहा, ‘मुझे सिर्फ तारीख मिलती है।’ वकील विष्णुधर पांडेय के मुताबिक, ज्योति सिंह ने जज के सामने कोर्ट में कहा था कि मुझे हर सुनवाई पर सिर्फ अगली तारीख मिलती है। एक महिला होकर मैं हर तारीख पर खुद कोर्ट में उपस्थित होती हूं, लेकिन मेरे पति न तो कोई ठोस फैसला कर पा रहे हैं और न ही समय पर कोर्ट पहुंच रहे हैं। विक्रमगंज कोर्ट में सुनवाई का समय तय था, इसके बावजूद पवन सिंह वहां नहीं पहुंचे। अगर वे चाहते तो आ सकते थे, लेकिन मेरी खामोशी और दर्द को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
यह कहते हुए ज्योति फूट–फूट कर रो पड़ीं। ज्योति ने जज से कहा, “सात साल के वैवाहिक जीवन में मुझे सिर्फ मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता मिली है। न पति का साथ मिला, न सहारा और न ही कानूनी रूप से मिलने वाला कोई अधिकार। मैं हर बार सुलह और किसी ठोस फैसले की उम्मीद लेकर कोर्ट आती हूं, लेकिन बदले में सिर्फ इंतजार ही मिलता है।” वकील के मुताबिक, ज्योति सिंह ने अंत में हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही मांग रखी- “माय लॉर्ड, मुझे बस इंसाफ चाहिए।’ वकील बोले- पवन सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ा ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया, “आज कुटुंब न्यायालय ने सुलह के प्रयास के तहत पवन सिंह और ज्योति सिंह, दोनों को उपस्थित होने के लिए बुलाया था। ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह नहीं आए। उनके वकील की ओर से जानकारी दी गई कि पवन सिंह की तबीयत खराब है और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।” ज्योति सिंह के वकील ने बताया, “पवन सिंह की ओर से कोर्ट को सूचित किया गया कि वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि किस अस्पताल में भर्ती हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। वीडियो कॉल के जरिए उनके एक साथी ने दिखाया कि वे अस्पताल के बेड पर हैं और उनका इलाज चल रहा है।” वकील ने आगे कहा, “ज्योति सिंह ने कोर्ट से स्पष्ट कहा कि वह अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं। ओपन कोर्ट में इस पर कोई विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी।”
पवन सिंह ने 5 साल से पत्नी को नहीं दिया खर्च ज्योति सिंह के वकील ने कहा, “पिछले 4-5 सालों से ज्योति सिंह को न तो भरण-पोषण का खर्च मिला है और न ही कोई नियमित मेंटेनेंस। यहां तक कि इंटरिम मेंटेनेंस के लिए जो पिटीशन दायर की गई थी, उस पर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।” विष्णुधर ने जज से कहा- ज्योति सिंह को मेंटेनेंस और खर्च मिलना चाहिए। जज ने कहा- पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह की संभावना पर विचार किया जाएगा। उसके बाद खर्च और मेंटेनेंस से जुड़ी प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा। वकील- पवन सिंह ज्योति सिंह का सामना करने से बचना चाहते हैं, इसलिए कोर्ट में पेश नहीं हुए। भगवान न करे कि अगली तारीख पर उनकी तबीयत फिर से खराब हो जाए। आज तो उनका तबीयत खराब था, देखा जाएगा कि 24 फरवरी को पवन सिंह आते है या फिर कोई दूसरा बहाना होगा। ज्योति सिंह- शादी के 7 साल हो चुके है। ना कहीं जा सकते हैं ना ही कोई काम कर सकते हैं। कही भी जाते हैं तो भीड़ जुट जाती है। दूसरे प्राइवेट कंपनी में काम करने जाते हैं तो वहां भी देखने के लिए भीड़ जुट जाती है। झारखंड, बिहार या पूर्वांचल समेत अन्य राज्यों में सभी लोग मुझे पवन सिंह के पत्नी के रूप में पहचानते हैं। मुझे आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ज्योती सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय के अनुसार ज्योति सिंह ने कोर्ट से कहा था कि मैं अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। अगर छोड़ना ही है तो 10 करोड़ और एक मकान देना होगा। मेरी मांगों को पूरा कर दें और मुझसे दूर हो जाएं। जज साहब के सामने हमलोग अपनी बातों को रखा कि चार–पांच सालों से ना खर्च,ना ही मेंटेनेंस मिल रहा है। ना ही इंट्री मेंटेनेंस के लिए जो पिटिशन पड़ा था उसपर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विष्णुधर ने जज से कहा था कि ज्योति सिंह को मेंटेनेंस,खर्च मिलना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि पहले दोनों के सुलह वाली बात देख लेते है उसके बाद खर्च और मेंटेनेंस की प्रकिया को देख जाएगा। विष्णुधर पांडेय ने कहा कि ज्योति सिंह से बचना चाहते है इसलिए पवन सिंह कोर्ट नहीं है। भगवान ना करें कि अगला तारीख पर उनकी तबीयत फिर से खराब हो जाए। पिछले तारीख को उनका तबीयत खराब था,देखा जाएगा कि आज 24 फरवरी को पवन सिंह आते है या फिर कोई अन्य बहाना होगा। इससे पहले दो तारीख पर दोनों नहीं आए थे। 24 फरवरी को कोर्ट पवन सिंह–ज्योति सिंह से बात करेगा,कि आपस में क्या झगड़ा है। किसी बात को लेकर जो अनबन है उसे दूर किया जा सकता है या नहीं। या फिर दोनों के बीच तलाक हो जाएगा। विष्णुधर पांडेय ने कहा कि कोर्ट में ज्योति सिंह काफी मायूस थी। उनके आंखों में आंसू भरे हुए थे। उन्होंने कोर्ट से कहा कि शादी के सात साल हो चुके है ना कही जा सकते है ना ही कोई काम कर सकते है। कही भी जाते है तो भीड़ जुट जाता है। दूसरे प्राइवेट कंपनी में काम करने जाते है तो वहां भी देखने के लिए भीड़ जुट जाता है। झारखंड,बिहार या पूर्वांचल समेत अन्य राज्यों में सभी लोग मुझे पवन सिंह के पत्नी के रूप में पहचानते है। आज काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस केस में ज्योती सिंह मेंटली थक चुकी है। जिसके कारण कोर्ट के सामने बहुत रो रही थी। कहा कि बहुमूल्य सात साल बर्बाद हो गया है। लेकिन आज भी न्याय की उम्मीद है। विष्णुधर पांडेय ने कहा कि चार से पांच महीने में तलाक प्रकरण मामले में डिसीजन हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp