Top 5 This Week

Related Posts

पशुओं पर क्रूरता और अवैध व्यापार के विरुद्ध चलेगा अभियान

भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की तस्करी, क्रूरता एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि न केवल गोवंश की हत्या करना बल्कि गोवंशीय पशुओं को चोट पहुंचाना या उनके विरुद्ध क्रूरता करना भी अपराध है। हाल के दिनों में मेराल व गढ़वा आदि क्षेत्रों में पशुओं के अवैध परिवहन के मामले सामने आना चिंताजनक है, ऐसे में संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।उन्होंने बताया कि गढ़वा उपायुक्त।दिनेश कुमार के स्तर से भी स्पष्ट निर्देश प्राप्त हैं कि गोवंशीय पशु तस्करी और उनसे जुड़े अवैध कार्यों पर कठोर कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि अधिनियम के तहत गोवंशीय पशुओं का वध करना, वध के उद्देश्य से खरीद-फरोख्त करना तथा उनका अवैध परिवहन करना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर दंडित किया जाएगा, जो अपने पशुओं को तस्करों के हवाले कर देते हैं।

Spread the love

Popular Articles