पश्चिम चंपारण में 2 साल से वॉचमैन का वेतन बकाया:2024 से भुगतान अटका, कई बार प्रदर्शन बेअसर, अब उग्र आंदोलन की चेतावनी

Date:


पश्चिम चंपारण जिले के विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त रात्रि प्रहरियों (वॉच मैन) को दो वर्षों से वेतन नहीं मिला है। 16 जुलाई 2024 को हुई नियुक्ति के बाद से भुगतान लंबित होने के कारण उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण रात्रि प्रहरियों के लिए रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। इससे उनके जीवनयापन पर सीधा असर पड़ रहा है। रात्रि प्रहरियों ने अपने वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष चार से पांच बार प्रदर्शन किया है। हालांकि, हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं
इस संबंध में रात्रि प्रहरी चंदेश्वर साह ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रहरियों का कहना है कि अधिकारी उन्हें सूचित करते हैं कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर राशि ट्रेजरी भेज दी गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी को भी वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। रात्रि प्रहरियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US’ and Iran’s options for ending war narrow the longer it goes on

It emerged on Saturday that Iran had launched two...

4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव

Saraikela Crime News, सरायकेला (हिमांशु गोप): सरायकेला जिले के...
Join Us WhatsApp