पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल

Date:

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल

WB Politics News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी और जानी मानी वकील कस्तूरी गोस्वामी समेत 4 लोग मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये. इनमें माओवादियों और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले सीआरपीएफ के डीएसपी रैंक के अधिकारी से लेकर कौन बनेगा करोड़पति के विजेता तक शामिल हैं.

सॉल्ट लेक कार्यालय में शमिक भट्टाचार्य ने दिलायी सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के सॉल्ट लेक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, बंगाल विधानसभा के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में दीपांजन चक्रवर्ती, विप्लव विश्वास, कस्तूरी गोस्वामी और डॉ अक्षय बिंजराजका ने भाजपा की सदस्यता ली.

क्षिति गोस्वामी की बेटी हैं कस्तूरी गोस्वामी

कस्तूरी गोस्वामी पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी हैं. उनके पिता लेफ्ट फ्रंट सरकार में मंत्री थे. वह साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की स्टूडेंट इलेक्शन कन्वेनर रहीं हैं. नंदीकर और निशा थियेटर में परफॉर्म किया है. भारत रंग महोत्सव में भी उन्होंने प्रस्तुति दी है. बीबीटीए क्लब दुर्गा पूजा कालीघाट की थीम डिजाइनर कस्तूरी गोस्वामी योग एक्सपर्ट भी हैं. उन्होंने आईआईएम, टीसीएस, एचएएल और टाइम जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. जोहानिसबर्ग में वर्ष 2009 में आयोजित यूथ फेस्टिवल का भी वह हिस्सा रही हैं. त्रिपुरा की अंडर-16 और अंडर-19 रणजी टीम की परफॉर्मेंस इनहैंसमेंट कोच के रूप में भी काम किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीआरपीएफ के रिटायर्ड ऑफिसर विप्लव विश्वास

नदिया जिले के कृष्णनगर उत्तर विधानसभा के रहने वाले विप्लव विश्वास सीआरपीएफ के डीएसपी रैंक के रिटायर्ड ऑफिसर हैं. उन्होंने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाये थे. वर्ष 2014 से 2016 तक डेप्युटेशन पर पश्चिमी अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के डेप्युटेशन पर थे. वह लॉजिस्टिक ऑफिसर और ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किये गये थे. 2025 में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ रुपए जीते थे. इतना ही नहीं, विप्लव विश्वास ने इंडियन आईडोल के ऑडिशन में भी भाग लिया था.

रॉ-एनएसजी और आईटीबीपी में काम कर चुके हैं दीपांजन चक्रवर्ती

दीपांजन चक्रवर्ती ने भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के अलावा एनएसजी, आईटीबीपी में काम किया. बोस्निया और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए काम किया. दीपांजन चक्रवर्ती भारत के पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के सिक्यूरिटी ऑफिसर रहे. वह रिलायंस रिटेल के पूर्व एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और विजिलेंस के नेशनल हेड रहे. वर्तमान में वह ओडीएसपीएसपीएल के सीओओ हैं. जेएनयू के वाइस चांसलर के सिक्यूरिटी एडवाइजर भी रहे हैं. एनएसजी, भारतीय सेना, जर्मनी जीएसजी9 के एडवांस्ड कमांडो और एंटी टेटर ट्रेनिंग में रहे दीपांजन ने 3 किताबें लिखीं हैं.

आरएसएस के स्वयंसेवक के बेटे हैं डॉ अक्षय बिंजराजका

डॉ अक्षय बिंजराजका आरएसएस के स्वयंसेवक विनोद बिंजराजका के पुत्र हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे डॉ अक्षय 15 साल से कोलकाता में रह रहे हैं. राजनीति से उनका कोई कनेक्शन नहीं रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं. उन्होंने चीन में भी पढ़ाई की है. वास्तुशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र और हिप्नोसिस के जानकार हैं. राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस प्लेयर रहे हैं. समर्पण ट्रस्ट सम्मान से सम्मानित हैं. भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (टॉय कमेटी) के चेयरमैन हैं. भारत टॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष, ऑल इंडिया टॉय एंड बेबी प्रोडक्ट्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट, वेस्ट बंगाल एग्जिम एसोसिएशन के सेक्रेटरी और कई चैंबर के सदस्य हैं.

इसे भी पढ़ें

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी, डॉक्टर और एसबीआई के पूर्व जीएम

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में 8 उपाध्यक्ष, 3 सेक्रेटरी समेत 28 पदाधिकारी, पूरी लिस्ट यहां देखें

अली हुसैन बने बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट यहां देखें

The post पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ameesha Patel Faces Non-bailable Warrant In 2017 Event Dispute

Legal trouble has once again come knocking for Ameesha...

शिव आराधना में देर रात झुमते रहे श्रद्धालु, ऐ गणेश के मम्मी तनी हमके पावर भांग पिला दो ना….

सिंहेश्वर. बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर...
Join Us WhatsApp