Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं

पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं

Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में जादू बिखेरा. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है. यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती. आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है. ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ममता अब दीदी नहीं है, ये अप्पी हो गई हैं. ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है.

यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं. इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है. इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है. आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं. सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं. आज दुनिया की कोई ताकत बीजेपी को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती. बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडीशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है. वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का कद-उसका मान बढ़ता देख रही है. बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है.

भाजपा जीतने वाली है- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपके चेहरे का नूर बता रहा है कि रिजल्ट आने वाला है, भाजपा जीतने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं. आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति की बहन राष्ट्रपति पद पर आसीन है. इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है. वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी एससी-एसटी को महत्व नहीं दिया. गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए, उसे पक्का मकान दिलाने का कलेजा केवल भाजपा के पास है. आज गरीब को पक्का मकान, राशन मिल रहा है. आज एससी-एसटी वर्ग को दस लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के लोन स्टैंडअप योजना के माध्यम से मिले हैं. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं.

मजबूत स्थिति में है हमारा देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश फल-फूल रहा है. वो जमाना गया जब आतंकवादी महानगरों में विस्फोट करके चले जाते थे, आज भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को खत्म करता है. 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना का हौसला बढ़ा है. आज ममता दीदी ने 77 समुदाय की ओबीसी लिस्ट में मुस्लिम जातियां जोड़ दीं, हिंदुओं को नहीं जोड़ा. मैं पूछना चाहता हूं कि वोट के लिए ऐसा पागलपन क्यों करना. इसलिए बंगाल के लोगों ने कसम खाई है भाजपा को सत्ता में लाने की. अब ममता दीदी को बाय-बाय करने का टाइम आ गया है.

हिसाब चुकता करने का समय आ गया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये माहौल बता रहा है कि भाजपा ही भाजपा जीतेगी. ममता दीदी की सरकार में शिक्षक घोटाला हुआ, 26 हजार नियुक्तियां रद्द की गईं. उनके शासनकाल में प्रधानमंत्री आवास घोटाला, मनरेगा घोटाला हुआ. ममता ने केवल हिंदुओं का अपमान किया है. उन्होंने 24788 से ज्यादा मुकदमे दायर कर बहनों को लज्जित किया है. ये सारी परेशानियां खत्म करने का समय आ गया है. अब बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आ गया है. आजादी के पहले से बंगाल में सबसे ज्यादा प्रतिभाएं थींय उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पहले कम्युनिस्ट और बाद में ममता की पार्टी ने राज्य का भट्टा बैठा दिया है. आज हिसाब चुकता करने का समय आ गया है. हम सब जान की बाजी लगाकर भाजपा को जिताने वाले हैं. हमें एक-एक के घर जाना है, 24 घंटे काम करना है, हम बंगाल में कमल खिलाकर रहेंगे, भाजपा को जिताकर रहेंगे. जब तक एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में न डल जाए, तब तक चैन से नहीं बैठना है.

ममता के राज में सब परेशान

दूसरी ओर, मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज बंगाल की धरती पर बांकुरा जिले से हमारे पांच प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने के लिए मैं मध्यप्रदेश से आया हूं. जिस प्रकार से यहां हमारे कार्यकर्ताओं के बीच माहौल दिखाई दे रहा है मुझे इस बात की प्रसन्नता है इस पूरे क्षेत्र के अंतर्गत हर एक कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरा हुआ है. बंगाल में ममता दीदी की सरकार से सभी लोग परेशान हैं, बांग्लादेशी घूसपेठियों को जिस तरीके से बढ़ावा दिया गया, हिंदुओं को अपमानित किया गया. आज वह सारा हिसाब चुकता करने का लोकतंत्र में सबसे बड़ा अवसर चुनाव का होता है. ऐसे में निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी घुसपेठियों सहित सभी प्रकार के आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का रुझान भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी. आज 21 से ज्यादा राज्यों में हमारी या हमारे सहयोगी दलों की सरकार हैं, ऐसे समय में लोकतंत्र का यह पावन मंदिर बंगाल में खिलता कमल मांगता है. हम सब मिलकर के भाजपा की जीत की कामना करें, मेरी अपनी ओर से नॉमिनेशन फॉर्म भरने वाले पांचो प्रत्याशियों को बधाई.

The post पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles