पश्चिम बंगाल में नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने रोजगार के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

Date:

पश्चिम बंगाल में नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने रोजगार के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग के सॉल्टलेक स्थित मुख्यालय के बाहर बुधवार को सैकड़ों नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने 30 दिन का काम और स्थायी रोजगार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. विभिन्न जिलों से आये प्रदर्शनकारियों ने विकास भवन के बाहर सड़क पर धरना दिया और सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया. ये लोग 13 जुलाई 2025 को जारी एक सरकारी आदेश में संशोधन की मांग कर रहे थे.

महीने में सिर्फ 14 दिन मिलता है काम

प्रदर्शन कर रहे नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत एक महीने में उन्हें केवल 14 दिन काम करने की अनुमति है. इसके बाद कुछ दिनों तक उन्हें काम करने की अनुमति नहीं होती है. इससे महीने के बाकी दिनों में उनकी कमाई फिक्स नहीं रहती.

मंत्री को 50 पत्र लिखे, कोई जवाब नहीं मिला

हाथों में पत्र और बैनर लिये प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब उन्होंने शिक्षा विभाग के मुख्यालय के पास इकट्ठा होने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन पर हमला किया. एक प्रदर्शनकारी ने कहा- हम प्रशासन का अभिन्न अंग हैं. फिर भी पुलिस ने हमें तितर-बितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. हमने मंत्री जावेद खान को लगभग 50 पत्र सौंपे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव और विशेष अवसर पर ही मिलता है काम

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे दिन-रात धरना जारी रखेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 महामारी और चक्रवात अम्फान के दौरान राज्य की सेवा की थी. अब उन्हें नियमित काम से वंचित किया जा रहा है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी जिम्मेदारियां मुख्य रूप से चुनाव और विशेष अवसरों तक ही सीमित हैं, जिसके कारण कई नागरिक सुरक्षाकर्मी अधिकतर समय बेकार रहते हैं.

इसे भी पढ़ें

Para Teachers Protest: वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर उतरे पश्चिम बंगाल के पारा टीचर्स

टीटागढ़ नपा में बकाया वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सफाईकर्मियों की हड़ताल से रानीगंज-जामुड़िया में संकट गहराया

दुर्गापुर : ‘भत्ता नहीं, उद्योग व नौकरी चाहिए’ के नारे के साथ युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

The post पश्चिम बंगाल में नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने रोजगार के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन से पीड़ित महिला का किया गया सफल सर्जरी

विश्रामपुर. नावाडीह कला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड...

गिरिडीह में घर लौट रहे मजदूर पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

Giridih Crime News, गिरिडीह, (धर्मेंद्र): गिरिडीह जिले के बिरनी...

Moment a sinkhole in Omaha traps cars and drivers

A sinkhole opened up at a busy Omaha intersection...
Join Us WhatsApp