पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में JLKM उतारेगी उम्मीदवार:धनबाद में जयराम महतो ने CM हेमंत सोरेने और भाजपा पर साधा निशाना

Date:


झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। उन्होंने बोकारो के सियालजोड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी से अपना संबंध होने से इनकार किया। यह मामला 27 नवंबर 2023 को वेदांता स्टील प्लांट के मजदूरों द्वारा किए गए आंदोलन से जुड़ा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वह आंदोलन स्थल पर मौजूद नहीं थे। उनके अनुसार, प्रदर्शन में लगे बैनर पर उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें गलत तरीके से मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि केवल तस्वीर होने भर से किसी को आरोपी बनाना न्यायोचित नहीं है और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जब हेलीकॉप्टर से प्रचार करने लगेंगे, तभी असम चुनाव लड़ने की सोचेंगे: जयराम राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने घोषणा की कि जेएलकेएम आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। असम चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “हम अभी स्कॉर्पियो से चलने वाले लोग हैं। जब हेलीकॉप्टर से प्रचार करने लगेंगे, तभी असम चुनाव लड़ने की सोचेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर संसाधन और हेलीकॉप्टर प्रचार की सुविधा मिलती, तो उनकी पार्टी और अधिक सीटें जीत सकती थी। उन्होंने जेएमएम के असम चुनाव लड़ने की घोषणा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी, यह कहते हुए कि लोकतंत्र में हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। विधानसभा सत्र में अपनी भूमिका पर जयराम महतो ने बताया कि उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि विपक्ष में होने के बावजूद वह सदन में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म संबंधी टिप्पणी को लेकर जयराम महतो ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को किसी एक धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस टिप्पणी को अनुचित बताया और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp