पहले रोजे के साथ रमजान श्ुरू , इफ्तार को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Date:


सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा रमजान के पहले दिन रोजेदारों ने पूरे अकीदत और उत्साह के साथ गुरुवार को पहला रोजा रखा और शाम को इफ्तार कर रोजा खोला। इफ्तार को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। खजूर, फल, सेवई, बेसन, चीनी, शरबत और अन्य इफ्तार से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। शाम होते ही मस्जिदों और घरों में इफ्तार की तैयारी शुरू हो गई। लोगों ने खजूर और पानी से रोजा खोला, जिसके बाद नमाज अदा की गई। कई जगहों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन भी किया गया, जहां रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और भाईचारे का संदेश दिया। बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक फल दुकानों, मिठाई दुकानों और सेवई की दुकानों पर देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि रमजान के पहले दिन बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और आने वाले दिनों में और अधिक भीड़ की उम्मीद है। रमजान के पहले दिन को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा गया। लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान का यह पाक महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Daniel Radcliffe Backs New Harry Potter Dominic McLaughlin, Urges Fans To Avoid Comparisons

The world of Hogwarts is preparing for a major...

Tata Group ties up with OpenAI – The Times of India

N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons with Sam Altman,...

एक साल पहले लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट खराब, घंटे भर भी नहीं जलती

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला परिषद ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर...
Join Us WhatsApp