पांच अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी, राजद कोर कमिटी की बैठक कल

Date:

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची आएंगे। इस दौरान वे पार्टी एवं संगठन की जमीनी स्तर मजबूती के लिए प्रदेश एवं जिला, महानगर एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे। रविवार को प्रदेश राजद की कार्यकारिणी की बैठक में यह जानकारी दी गई। इस दौरान जातीय जनगणना जल्द प्रारंभ करने की भी मांग की गई। बैठक में यह तय किया गया कि हर माह पार्टी का जिलावार सम्मेलन होगा। जिसमें पार्टी के मंत्री, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह भी तय किया गया कि राजद कोर कमिटी की बैठक 17 मार्च को शाम 5 बजे से राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर होगी। वहीं राज्य के 24 जिलों के सभी पंचायत स्तर पर लालू-तेजस्वी रथ घुमाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने की। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, सुभाष प्रसाद यादव, प्रवक्ता कैलाश यादव, डॉ. मनोज आदि ने संबोधित किया। संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump urges UK and other nations to send warships to Strait of Hormuz

The US president says he hopes China, France, Japan...

पांच अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी, राजद कोर कमिटी की बैठक कल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 5 अप्रैल...

Stock to Benefit from India’s Plan to Build 20 Nuclear Reactors in the Next 5 Years

Synopsis: MTAR Technologies manufactures precision components for India’s nuclear...
Join Us WhatsApp