पाकुड़िया में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत:महेशपुर निवासी मोहन तुरी की सड़क हादसे में जान गई, पुलिस जांच में जुटी

Date:


पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर निवासी 45 वर्षीय मोहन तुरी के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। रिश्तेदार से मिलने आया था, टहलते हुए हादसे का शिकार ग्रामीणों के अनुसार मोहन तुरी अपने रिश्तेदारों से मिलने खजूरडंगाल गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह टहलते हुए बालीडीह की ओर गया था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के ग्रामीणों ने उसे देखा तो तुरंत पहचान करने का प्रयास किया और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने यह भी संभावना जताई कि संभव है वह ट्रैक्टर से गिर गया हो, जिससे उसे गंभीर चोट लगी हो। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिजनों ने भी बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से ही मोहन तुरी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के. चौबे ने भी इसे दुर्घटना का मामला बताया है। पुलिस फिलहाल अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास कर रही है और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार बिना सुरक्षा नियमों के ट्रैक्टर चलाए जाते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवहन विभाग समय-समय पर ग्रामीण सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाए और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp