पाकुड़ के मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में तीसरी बार चोरी:ताला तोड़कर हजारों के बर्तन चुराए, केंद्र में रोज 300 लोगों का बनता है खाना

Date:


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी रोड स्थित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र में तीसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर लगभग 20 से 30 हजार रुपए मूल्य के बर्तन चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्र की संचालिका टुकु सरकार को शुक्रवार सुबह केंद्र खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर रखे खाना बनाने के डेग, खाने की थालियां, कल्छुल, कड़ाही, चम्मच और ग्लास सहित अन्य बर्तन चुरा लिए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। यह केंद्र राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मात्र 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। स्थानीय लोगों ने गरीबों के लिए संचालित होने वाले इस केंद्र में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं संचालिका टुकु सरकार ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब केंद्र में चोरी हुई है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार लगभग 20 से 30 हजार रुपए मूल्य के बर्तन चोरी हुए हैं। टुकु सरकार के अनुसार, केंद्र में प्रतिदिन लगभग 300 लोगों को भोजन कराया जाता है। चोरी की घटना के बाद केंद्र का संचालन जारी रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। संचालिका ने यह भी बताया कि जिस भवन में केंद्र संचालित है, वह काफी जर्जर अवस्था में है। इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित जानकारी दी गई है, लेकिन भवन की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। इस केंद्र की निगरानी आपूर्ति विभाग द्वारा की जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp