पाकुड़ में खेत से डिलीवरी बॉय का शव मिला:ताड़ के पेड़ के नीचे मिला युवक; जहर खाने की आशंका, पड़ताल में जुटी पुलिस

Date:


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत में एक डिलीवरी बॉय का शव मिलने से शनिवार को इलाके में सनसनी फैल गई। ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े युवक के शव को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में घबराहट फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान मनोहर मंडल के रूप में हुई है। वह हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ लोग प्यादापुर के पास स्थित खेत के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में यह खबर तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित एएसआई मनदीप मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान के बारे में जानकारी ली। कुछ लोगों ने बताया कि युवक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। घटनास्थल से मिला संदिग्ध पाउडर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मौके से एक पुड़िया में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिससे जहर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एएसआई मनदीप मेहता ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज Dhanbad...

Iran war: What is happening on day eight of US-Israel attacks? | Israel-Iran conflict News

EXPLAINERAt least 1,332 people have been reported killed in...

Gujarat BJP MLA & former minister Govind Parmar suffers heart attack, dies at 72

2 min readVadodaraUpdated: Mar 7, 2026 11:16 AM IST GOVIND...
Join Us WhatsApp