पाकुड़ में सड़क दुर्घटना के बाद उपद्रव मामला:पुलिस ने आजसू नेता बाबू पॉल को किया गिरफ्तार, कुछ पुलिसकर्मी हुए थे घायल

Date:


पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने 27 जनवरी को गांधी चौक के पास डीपीएस स्कूल बस दुर्घटना के बाद हुए उपद्रव के मामले में एक आरोपी बाबू पॉल उर्फ आलोक जयपॉल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 16/26 के तहत की गई है। पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने शव को रखकर नाजायज मजमा लगाया और सुनियोजित ढंग से जानबूझकर सड़क जाम कर यातायात बाधित किया। मारपीट और पत्थरबाजी भी की उपद्रवियों ने लाठी-डंडा और अन्य हथियारों से पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी की, मारपीट और पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस और प्रशासन को विधि सम्मत कार्रवाई करने से रोका गया। शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी उपद्रव और आगजनी कर सरकारी तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इस घटना के संबंध में पाकुड़ के अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की लिखित शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाबू पॉल का आपराधिक इतिहास रहा है बाबू पॉल की गिरफ्तारी छापेमारी टीम में शामिल नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी सुप्रभात, आरक्षी संजय कुमार, रोहित कुमार समेत पुलिस बल के जवानों ने की। एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि बाबू पॉल का आपराधिक इतिहास रहा है और पाकुड़ नगर थाना में उनके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बाबू पॉल सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं और वर्तमान में आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cyprus leader calls for frank discussion on 'colonial' UK bases

The UK's two military bases on Cyprus are a...

ग्रामीणों ने किया 4 घंटे सड़क जाम:अतिक्रमण हटाने की मांग पर महेशपुर-पाकुड़िया मार्ग अवरुद्ध

पाकुड़ जिले के महेशपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत हाथीमारा चौक...

CSK lose Nathan Ellis with injury for entire season

3 min readUpdated: Mar 19, 2026 06:05 PM IST With...
Join Us WhatsApp