पानी की तलाश में गांव पहुंचा हिरण:चतरा में कटीले तार में फंसकर मौत, देर तक तड़पता रहा था, ग्रामीणों में आक्रोश

Date:


चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां प्यास बुझाने जंगल से गांव की ओर आए एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सिमरडीह गांव की है, जहां खेतों में लगाए गए कटीले तारों में फंसकर हिरण ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण जंगलों के जलस्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में यह हिरण भी पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव के खेतों तक पहुंच गया, लेकिन वहां पहले से लगी कंटीले तारों की बाड़ उसके लिए जानलेवा साबित हुई। तार में फंसकर देर तक तड़पता रहा हिरण ग्रामीणों के अनुसार, हिरण खेत में लगे कटीले तारों में बुरी तरह फंस गया था और काफी देर तक छटपटाता रहा। लेकिन उसे समय पर बचाया नहीं जा सका और अंततः उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग ने जंगल के अंदर पानी की समुचित व्यवस्था की होती, तो जंगली जानवरों को गांव की ओर आने की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने वन विभाग की लापरवाही को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने कहा कि हर साल गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की जाती। वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर शुरू की प्रक्रिया घटना की सूचना मिलते ही कोलहिया राजपुर वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को कब्जे में लेकर वन कार्यालय ले गई। वनरक्षी अवधेश कुमार, आशीष लाल, कृष्णमोहन कुमार दास और प्रदीप पासवान ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम ने बताया कि हिरण के शव का मेडिकल परीक्षण और पोस्टमॉर्टम चिकित्सकों की निगरानी में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके बाद नियमानुसार हिरण के अवशेषों को जंगल में सुपुर्द किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp