Top 5 This Week

Related Posts

पानी लेने उतरा यात्री पटरियों में जाने से बचा:रांची रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने बचाई जान, CCTV वीडियो आना सामने


रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थोड़ी सी लापरवाही एक यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सूझबूझ और तेजी से उसकी जिंदगी बच गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस रांची स्टेशन पर रुकी हुई थी। इसी दौरान धनबाद जिले के टुंडी निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। लेकिन जैसे ही वह प्लेटफॉर्म पर थे, ट्रेन अचानक चल पड़ी और जल्दबाजी में उन्होंने वापस चढ़ने की कोशिश कर दी। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच समाने से बचे चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में जा गिरा। देखते ही देखते वह ट्रेन के साथ घसीटने लगा, जिससे मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई विजय कुमार भारती और हेड कांस्टेबल नितेश कुमार की नजर इस घटना पर पड़ी। दोनों जवान बिना समय गंवाए तुरंत मौके की ओर दौड़े और पूरी ताकत लगाकर यात्री को प्लेटफॉर्म गैप से बाहर खींच लिया। ऑपरेशन जीवन रक्षा की फिर दिखी सफलता बचाए गए यात्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि वह सिर्फ पानी पीने के लिए उतरे थे, लेकिन ट्रेन चलने लगी तो घबराकर चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान हादसा हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जवानों को सतर्क रहने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरपीएफ की सजगता और त्वरित कार्रवाई से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Spread the love

Popular Articles