पिकअप वाहन की टक्कर से युवक की मौत:मधुबनी में सोईली चौक पर लोगों ने किया जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया

Date:


मधुबनी में पिकअप वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोईली चौक पर हुई। मृतक की पहचान करहरा गांव निवासी सुधीर यादव के रूप में हुई है। सुधीर यादव बसैठ बाजार से कपड़े प्रेस कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मधुबनी की ओर से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधीर यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। युवक ने रास्ते में तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने सुधीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दरभंगा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सोईली चौक पर बसैठ-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की तस्वीरें….

पुलिस ने हटवाया सड़क जाम सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने बताया कि पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम हटाने में सफल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पिकअप वाहन की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp