पिता की अस्थियां लेकर जा रहे बेटे की मौत:बोकारो में टेलर की टक्कर से गई जान, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Date:


बोकारो जिले के पिंडाजोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में लगभग 40 वर्षीय हरिपद मोदी की मृत्यु हो गई। वे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए दामोदर नदी जा रहे थे। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। काशीझरिया पंचायत के उपमुखिया सुजीत बावरी ने बताया कि कुर्रा गांव निवासी हरिपद मोदी के पिता जग्गू मोदी का हाल ही में निधन हुआ था। सोमवार सुबह हरिपद मोदी अपने परिजनों के साथ दामोदर नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। हरिपद मोदी की घटनास्थल पर ही हो गई मौत कुर्रा मोड़ के पास सड़क पार करते समय बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रहे एक टेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिपद मोदी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन द्वारा मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया घटना की जानकारी मिलते ही पिंडाजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना में शामिल अज्ञात टेलर वाहन की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वाहन चालक की पहचान होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के परिवार में गहरा शोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp