पीएम नरेंद्र मोदी पांच साल बाद कोलकाता में करेंगे रैली, तैयारी में जुटी बंगाल बीजेपी

Date:

पीएम नरेंद्र मोदी पांच साल बाद कोलकाता में करेंगे रैली, तैयारी में जुटी बंगाल बीजेपी

Narendra Modi: कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच साल बाद कोलकाता में किसी रैली को संबोधित करेंगे. मार्च के दूसरे हफ्ते में यह रैली होगी. पीएम मोदी मार्च में पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. यहां वह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इससे ठीक 5 साल पहले मार्च, 2021 में इसी परेड ग्राउंड मैदान में जनसभा को संबोधित किया था. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा 15 मार्च को हो सकती है.

बुधवार को आ रहे हैं गृहमंत्री शाह

पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनावी तैयारियों के बीच, केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार को बंगाल आ रहे हैं. अमित शाह कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से वह मायापुर जाएंगे और इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. अमित शाह इस्कॉन में श्री भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. शाह अपने दौरे के दौरान संतों और भिक्षुओं के साथ बैठक कर सकते हैं. वह इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की आरती करेंगे. इसे देखते हुए नादिया का जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

रथ यात्राएं निकालेगी बीजेपी

बीजेपी के एक नेता का कहना है कि पार्टी दक्षिण बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विषेष प्लान पर काम कर रही है. पार्टी अलग-अलग जिलों में रथ यात्राओं का आयोजन करने की योजना बना रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया है कि रथ यात्रा होली समारोहों के तुरंत बाद शुरू होगी. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दिन ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर इनका समापन होगा. इसके लिए पार्टी नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं. बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है.

Also Read: प्रतीक के इस्तीफे से माकपा में छिड़ा वैचारिक बहस, उषासी चक्रवर्ती और मीनाक्षी मुखर्जी ने दिये बड़े बयान

The post पीएम नरेंद्र मोदी पांच साल बाद कोलकाता में करेंगे रैली, तैयारी में जुटी बंगाल बीजेपी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp