Top 5 This Week

Related Posts

पीछा करने की आशंका में तेज रफ्तार बनी काल:गिरिडीह में डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन, शादी से लौट रहे एक की मौत, चार घायल


गिरिडीह जिले के पंचम्बा थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर में हनी होली स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने घोरथम्बा गए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात एक ही वाहन से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पीछा करने की आशंका में हुआ हादसा बताया जा रहा है कि पंचम्बा क्षेत्र में प्रवेश करते ही पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन संदिग्ध तरीके से इनके वाहन के आगे-पीछे करने लगा। वाहन में सवार लोगों को छिनतई या लूट की आशंका हुई, जिसके कारण चालक ने घबराकर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ही एक की मौत, घायलों का इलाज जारी हादसे में बिहार के नवादा निवासी समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पंचम्बा थाना पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles