पीरपैंती में 5 युवक हथियार के साथ गिरफ्तार:2 देसी कट्टा और 1 खाली खोखा बरामद, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

Date:


भागलपुर जिले के पीरपैंती अनुमंडल के एकचारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी मोहनपुर गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के पास से दो देशी कट्टे और एक खाली खोखा बरामद किया। इस दौरान मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कहलगांव-2 के अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद छापेमारी सूचना में बताया गया था कि मंदिर के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और फायरिंग कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने सत्यापन के बाद छापेमारी की। छापेमारी में ये लोग गिरफ्तार छापेमारी में उमेश मंडल (40), राजेश कुमार (22), ज्योतिष मंडल (35), हरिकिशन मंडल (29) और रोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी बड़ी मोहनपुर गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टे और एक खाली खोखा बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज इस मामले में एकचारी थाना में कांड संख्या 11/26, दिनांक 26.02.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी पंकज कुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त उमेश मंडल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। हालांकि, अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। सभी गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Clean Max Enviro and 4 Other Companies Set to List; Check Listing Date and Other Details

Synopsis: Five IPOs, Omnitech Engineering, PNGS Reva Diamond Jewellery,...

SSLC exams: Special helpline launched to aid students

Deputy Commissioner Shreerupa said five experienced subject teachers have...

Just In: Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Post Their Wedding Photos

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna are officially husband and...
Join Us WhatsApp