Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस का दावा… पुजारी ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर की थी बच्ची की हत्या, गयाजी में शव जलाया


रातू के झखराटांड़ से 13 मार्च से लापता 13 साल की राज नंदिनी की हत्या कर दी गई। उसका शव गयाजी ले जाकर जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा की निवासी थी। रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि झखराटांड़ निवासी पुजारी सुबोध पाठक ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एंबुलेंस से शव लेकर गयाजी पहुंचा और शव जलाने के बाद लौट आया। कई दिन तक जब राज नंदिनी मोहल्ले में नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने पुजारी और उसके परिवार से पूछताछ करना शुरू किया। इस बीच पुजारी पत्नी और बेटे के साथ लगातार मंदिर जाने लगा। शांति के लिए घर में हवन कराया। इससे लोगों का संदेह बढ़ गया। दो अप्रैल की रात करीब 40 ग्रामीण पुजारी के घर पहुंचे और नरबलि की बात कहकर हंगामा किया। सुबोध के साले से दोस्ती बनी हत्या की वजह पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हाल के दिनों में नंदिनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई थी। इसके लिए घरवालों ने उसे डांटा भी था। 13 मार्च की सुबह घरवालों ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि राज नंदिनी ने उसके 14 साल के साले अभिनव पाठक से दोस्ती कर रखी है। दोनों के बीच मैसेज पर बात होती है। उनके बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही उन्होंने बच्ची को मार डाला। रातू से 13 मार्च से लापता थी 13 साल की राज नंदिनी, गायब होने के बाद लोगों ने किया था हंगामा

Spread the love

Popular Articles