पुलिस ने चूल्हे से 2.8 किलो अफीम पकड़ी:मनातू में छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार नगद बरामद

Date:


पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर से करीब 2.860 किलोग्राम अफीम और 21,400 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागद गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छोटकी नागद गांव में आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को घर के मिट्टी के चूल्हे के बीच छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक जार मिले। इन जारों में करीब 2.860 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ पाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम की बिक्री से संबंधित 21,400 रुपए नगद भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने 37 वर्षीय आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुईयां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के साथ पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सनेश राम, श्रवण दास, अशोक कुमार रविदास सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Iran hits key UAE oil port and Dubai airport

The port of Fujairah plays a crucial role in...

बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें

13कूचबिहार उत्तर (अजा) / Coochbehar Uttar (SC)सुकुमार रॉय /...
Join Us WhatsApp