पुस्तक ज्ञान-संस्कार की आधारशिला होती है

Date:

पुस्तक ज्ञान-संस्कार की आधारशिला होती है

केंद्रीय विद्यालय में पुस्तक मेला का आयोजन मेदिनीनगर. जिले के चैनपुर स्थित सदगुरु प्रतापहरि प्लस टू उच्च विद्यालय संचालित केंद्रीय विद्यालय पुस्तक मेला का आयोजन हुआ. वाराणसी के मीठी इंटरनेशनल के सहयोग से बुधवार को एक दिवसीय पुस्तक आयोजित मेला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य माणिक कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, संस्कार व व्यक्तित्व विकास की आधारशिला होती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत को विकसित करता है. तथा उन्हें विविध विषयों की उपयोगी पुस्तकों से परिचित करता है. मेले में साहित्य, बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तकों का अवलोकन किया. साथ अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें क्रय किये. मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार पांडेय, इंतखाब आलम, अभिषेक पांडेय,आलोक कुमार, सौरभ दुबे, प्रकाश कुमार, पवन कुमार, दीनदयाल पांडेय, राहुल दुबे, सुखनाथ उरांव, कंचन सिंह, शीला गुप्ता, प्रीति शर्मा, हनी सिंह, प्रहरी सुरेश कुमार व कृशानु तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. वाराणसी से आये पुस्तक विक्रेता विनोद यादव ने बताया कि पलामू क्षेत्र में साहित्य अनुरागी लोग हैं और मेले में पुस्तकों की अच्छी बिक्री हुई. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

The post पुस्तक ज्ञान-संस्कार की आधारशिला होती है appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp