![]()
पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित रानीपतरा बाजार की निवासी कुमारी साक्षी का चयन वित्त मंत्रालय के कस्टम विभाग में टेक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कुमारी साक्षी रानीपतरा निवासी मनोज मेहता की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्णिया के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई इंडियन पब्लिक स्कूल, पूर्णिया से पूरी करने के बाद उन्होंने महिला महाविद्यालय, पूर्णिया से अंग्रेजी विषय में स्नातक किया। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया है। उनके पिता मनोज मेहता, जो चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, ने बताया कि साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रही हैं। उनकी माता गृहिणी हैं, जिन्होंने बेटी को हर कदम पर प्रोत्साहित किया। इस उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, चांदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, हेमनारायण मेहता और डॉ. विश्वनाथ मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कुमारी साक्षी को बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


