पूर्णिया में रिटायर्ड इंजीनियर की संदिग्ध मौत:लापता होने से पहले बेटे को किया था फोन, सीसीटीवी में पैदल जाते दिखे

Date:


पूर्णिया में रिटायर्ड इंजीनियर की संदिग्ध मौत हुई है। 17 फरवरी को वे घर से दोस्त के घर के लिए निकले थे। उनकी लाश तीसरे दिन शुक्रवार सुबह लालगंज सौरा नदी किनारे उपलाती हुई मिली थी। घर वाले हत्या बता रहे हैं। अब एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें चंद्रशेखर प्रसाद (75) सड़क किनारे पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे फुटेज में नेवालाल चौक के पास बाइक से टक्कर लगने के बाद वे गिरते नजर आ रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद हाथ में जूता लेकर लालगंज शेरशाहवादी टोला की ओर जाते दिखे। खगड़िया में जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मृतक के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता 17 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वे अपने एक दोस्त से मिलने घर से निकले थे। रात करीब 10 बजे दोस्त के साथ घर के पास तक आए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचे। रात करीब डेढ़ बजे पिता ने फोन किया था, लेकिन जब तक फोन उठाता, मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह लालगंज स्थित सौरा नदी किनारे उनका शव उपलाता हुआ मिला। परिजन ने कहा, उनके रुपए भी गायब
परिजन का कहना है कि घटना के समय उन्होंने गर्म कपड़े पहन रखे थे, लेकिन शव मिलने के समय स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े गायब थे। केवल गंजी और मोजे से उनकी पहचान हो सकी। परिवार का आरोप है कि उनके पैसे भी गायब हैं और बदमाशों ने हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश की है। चंद्रशेखर प्रसाद साल 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने घर पर ही रहते थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि बेटे के आवेदन पर पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। खोजबीन के क्रम में लाश लालगंज स्थित सौरा नदी किनारे मिली। घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस और सुदीन चौक पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp