Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सड़क हादसे में आवास सहायक की मौत:ड्यूटी से घर लौटते समय बाइक से गिरे, GMCH में इलाज के दौरान तोड़ा दम


पूर्णिया में सड़क हादसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहायक की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान चंपानगर के वार्ड 16 निवासी वंशीधर मस्ताना के बेटे पवन कुमार (35) के तौर पर हुई है। घटना घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के भुतहा मोड़ के पास की है। मृतक के पिता वंशीधर मस्ताना ने बताया कि गुरुवार सुबह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। काम खत्म कर वहां से वापस लौट रहे थे, तभी भुतहा मोड़ के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वो सड़क पर गिर पड़े।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया पिता ने आगे बताया कि पवन को सांस संबंधी परेशानी रहती थी। इसी कारण वे एहतियातन रोज ऑटो से ही कार्यालय आते-जाते थे। आज वे किसी कारणवश बाइक से ही दफ्तर गए थे। लौटते समय ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मधुबनी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जख्मी हालत में GMCH पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी जांच मृतक पवन कुमार अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles