Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट की मौत:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर; ड्राइवर मौके से फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


पूर्णिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। इलजा के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जीएमसीएच लाया गया। यहां से मैक्स हॉस्पिटल लेकर, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी अशोक कुमार(42) के तौर पर हुई है। मूल रूप से डगरूआ के सौरा सगुनिया के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रामबाग स्थित एमआईटी के पास की है। गाड़ी में तीन लड़के और 2 लड़िकयां सवार थीं मृतक के दोस्त सागर साह और विनोद ने बताया कि अशोक कुमार आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट थे। इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह अपने काम से बाइक से घर से निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे की वजह स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार बनी। स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां थी। एक्सीडेंट के बाद सभी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट को खून से लपथप पाया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहले GMCH पूर्णिया और फिर वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहर के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर हालात काफी नाजुक होने की वजह से जान चली गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Spread the love

Popular Articles