पूर्णिया में ससुराल के लिए निकले दामाद की मौत:सिर पर चोट के निशान, पिता बोले- बहू का अफेयर है, रास्ते से हटाने बेटे को मार डाला

Date:


पूर्णिया में ससुराल के लिए निकले दामाद की संदिग्ध परिस्थिति में खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के पिता ने बहू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी का गैर मर्द से अफेयर चल रहा था। रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की गई है। घटना रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पुराने पुलिया के पास की है। मृतक की पहचान किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र के भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा (34) के रूप में हुई है। मृतक के पिता साबिर आलम ने बताया कि बेटा एहसान रजा रविवार दोपहर ही सऊदी अरब से अपने घर लौटा था। शाम के समय रोजा इफ्तार के दौरान उनकी पत्नी शमरीन ताज ने उन्हें फोन कर अपने मायके दोहमोहनी बुलाया। परिवार को ये कहकर वह घर से निकल गए कि पत्नी ने बुलाया है और वे ससुराल जा रहे हैं। रात करीब आठ बजे मृतक की पत्नी ने फिर से घर पर फोन कर बताया कि उनका पति अभी तक ससुराल नहीं पहुंचे हैं। परिवार वाले चिंतित हो गए और लगातार उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी खोजबीन के बाद रौटा के मलहारा मदरसा के पुलिया के पास शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और एहसान खून से लथपथ था। बेटे को अवैध संबंध का था शक मृतक के पिता ने आगे बताया कि बेटे और बहू के बीच के संबंध अच्छे नहीं थे। बेटे को शक था कि बहू के गैर मर्द से अफेयर है। वो उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी मकसद से बेटे को मायके बुलाया। साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता साबिर आलम ने रौटा थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी बहू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बीआईटी में शुरू होगा इंटर डिसीप्लीनरी एमए इन लिबरल आर्ट्स कोर्स

रांची। बीआईटी, मेसरा के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग...

LIVE: Barcelona vs Atletico Madrid – Copa del Rey semifinal, second leg

Follow the build-up and live text commentary of the...

In 4 years of AAP govt, debt-to-GSDP ratio down 4%, says Harpal Singh Cheema

The Aam Aadmi Party government in Punjab has brought...
Join Us WhatsApp