पूर्णिया में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट:बारात में रास्ता मांगने पर हुआ विवाद, दोनों गुट से चार लोग घायल; थाने में शिकायत

Date:


पूर्णिया में बारात के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापूर पंचायत के वार्ड-7 की है। वायरल वीडियो 3 दिन पुरानी है। शादी समारोह के दौरान जबरदस्त विवाद हो गया। परिवार की महिलाएं बारात निकलने से ठीक पहले रस्म पूरी करने मंदिर गई थी। डांस करते हुए वहां से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में डीजे और बारात के बीच रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में 4 लोग घायल पहले पक्ष की ओर से संजीव पासवान ने बताया कि उनके भांजे की शादी थी। परिवार की महिलाएं रस्म पूरी कर लौट रही थीं। इसी दौरान नवटोलिया निवासी तीन युवक सूरज कुमार यादव, बिटेस यादव और प्रिंस यादव ने रास्ते में विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जातिसूचक गाली-गलौज भी की गई और महिलाओं के जेवर छीनने का प्रयास किया गया। मारपीट में उनके पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केनगर में भर्ती कराया गया। रास्ता मांगने को लेकर हुआ विवाद वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सुबोध यादव ने बताया कि उनका बेटा सूरज कुमार यादव पूर्णिया जा रहा था। परिवार के सदस्य अस्पताल में एडमिट हैं। पैसे और खाना पहुंचाना था। रास्ते में आम बगीचा के पास शादी समारोह के कारण भीड़ लगी थी। सूरज ने वाहन से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन रास्ता नहीं मिलने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान उनका बेटा सूरज कुमार यादव भी घायल हो गया। दोनों पक्ष ने थाने में दिया लिखित आवेदन इस संबंध में के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से लिखित आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can Its Railways Segment Drive Future Share Price Growth?

SYNOPSIS: BofA upgraded this India-based automotive technology company to...

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, कोलकाता में गिरे ओले

मुख्य बातें Kolkata Weather: कोलकाता: बंगाल में तेज हवा के...

बिहार के बाद अब दीपांकर की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर माले उतारेगा उम्मीदवार

मुख्य बातेंवाममोर्चा का हिस्सा होगा मालेजनाधार बढ़ने की उम्मीदआईएसएफ...
Join Us WhatsApp