Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 5 घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान:दमकल की 3 गाड़ियों ने 1 घंटे में बुझाई लपटें, कीमती सामान भी बर्बाद


पूर्णिया में मंगल देर शाम आग लगने से 5 परिवार का घर बर्बाद हो गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। अगलगी में परमेश मंडल, आकाश मंडल, कोकिल मंडल, मिथुन मंडल और सुजीत मंडल के घर जले हैं। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। घर में अनाज, कपड़े, नगदी और अन्य कीमती सामान राख हो गए। घटना कसबा के गढ़बनैली दुर्गापुर वार्ड-5 की है।
लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की

गांव के एक घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। लोग चिल्लाते हुए घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और चापाकल, बाल्टी और जो भी साधन मिला, उसी से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत कसबा और जलालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों घर पूरी तरह जल चुके थे।
सहायता राशि दी जाएगी सीओ मुकुंद मिश्रा ने कहा है कि सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द मदद पहुंचाने की बात कही गई है।

Spread the love

Popular Articles