पैसे के लालच में केयरटेकर ने की दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या

Date:

रांची | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया सिंहमोड़ स्थित विजेता इंक्लेव में हुए बुजुर्ग दिव्यांग विश्वासी हन्ना तिरू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुवार को एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सलोमी होरो और उसका प्रेमी मो. शाहीन हैं। सलोमी दिव्यांग महिला की केयरटेकर थी। हन्ना तिरू का सलोमी पर इतना विश्वास था कि अपने नाम से कराए गए 10 लाख रुपए के एफडी में उसे ही नॉमिनी बनाया था। कुछ दिनों पहले जब बुजुर्ग महिला सलोमी का नाम हटाकर अपने एक परिचित को नॉमिनी बनाना चाहती थीं, तो सलोमी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। मालूम हो कि 5 दिसंबर 2025 को महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति मेकॉन के पूर्व कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद वह अकेली फ्लैट में रहती थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण भतीजा अनिल जब खाना देने पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी चाची खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हैं। बगल में खून से सना ब्लेड मिला था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US House joins Senate to vote down war powers resolution | Donald Trump

NewsFeedThe US House of Representatives has joined the Senate...

कितने रुपये में मिलता है एयरलेस टायर?

कितने रुपये में मिलता है एयरलेस टायर?
Join Us WhatsApp