पैसे के विवाद में दुकानदार-कस्टमर में मारपीट:गोपालगंज में ग्राहक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Date:


गोपालगंज के हथुआ बाजार में पैसे के विवाद को लेकर एक दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्राहक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी मुख्तार सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुकानदार और कस्टमर के अपने दावे दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि धर्मेंद्र सिंह ने हथुआ बाजार स्थित एक दुकान से दो गुटखा खरीदे थे। उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। आरोप है कि दुकानदार ने दो गुटखा के साथ केवल 4 रुपये लौटाए, जबकि धर्मेंद्र सिंह के अनुसार उसे 480 रुपये मिलने चाहिए थे। लेकिन दुकानदार का कहना था कि ग्राहक 20 रुपए ही दिया था और 500 रुपए देने की बात कही थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट में धर्मेंद्र सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How This Debt-Free Pharma Stock Is Quietly Growing Strong in Emerging Markets 

Synopsis: Caplin Point doesn’t have any debt, and it’s...

Jos Buttler scripts history, becomes the first wicketkeeper to… | Cricket News

England's Jos Buttler (AP Photo) Jos Buttler etched...

Ektaa Kapoor and Imtiaz Ali Reunite for Heer Ranjha

Imtiaz Ali and Ektaa Kapoor have announced their upcoming...
Join Us WhatsApp