
जलालगढ़. जलालगढ़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में आरोपी पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 52/26 के तहत पोक्सो एक्ट में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया. इसमें थानाक्षेत्र के जिन्दापुर निवासी सरफुद्दीन और मो मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया. थाना में मामला तीन मार्च को दर्ज किया गया है.
The post पॉक्सो मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.




