प्रतिवाद मार्च निकालकर अमेरिका को विश्व शांति का बताया दुश्मन

Date:

प्रतिवाद मार्च निकालकर अमेरिका को विश्व शांति का बताया दुश्मन

खगड़िया. सीपीआईएमएल एवं ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर किये जा रहे हमले के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास ने कहा कि अमेरिका विश्व शांति का दुश्मन है. इसके खिलाफ दुनिया के लोगों को एक होना चाहिए. अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि अमेरिका परमाणु बम खोजने के नाम पर पहले इराक, अब ईरान पर युद्ध थोप कर विश्व शांति को खतरा पहुंच रहा है. श्री कुमार ने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट के देशों पर भय का वातावरण बनाकर वहां के तेल पर कब्जा करना चाहता है. श्री कुमार ने तुरंत युद्ध बंद करने की अपील की. माले जिला कमेटी सदस्य चंद्र किशोर वर्मा ने कहा कि विश्व शांति के सवाल पर दुनिया के कम्युनिस्ट एक हैं. युद्ध मानवता का दुश्मन है. ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की नेता सुमन कुमारी, अधिवक्ता ललित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता तूफानी यादव आदि मौजूद थे.

The post प्रतिवाद मार्च निकालकर अमेरिका को विश्व शांति का बताया दुश्मन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IIM में सेवन समिट्स विजेता प्रेमलता व थेरेपिस्ट नवनिता ने साझा किए अनुभव

IIM रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर...

माधोपुर पंचायत के राजवारा में चला प्रशासन का बुलडोजर, 20 अवैध निर्माण जमींदोज

तरैया. माधोपुर पंचायत के राजवारा गांव में मंगलवार को...

Arshdeep Singh gets fined by ICC after throwing ball at Daryl Mitchell in T20 World Cup 2026 final

Indian fast bowler Arshdeep Singh has been fined 15...
Join Us WhatsApp