
Bengal Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को इस बात की गारंटी दी है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उन्हें सुरक्षित वातावरण मिलेगा. गुंडाराज का खात्मा होगा. यह मोदी की गारंटी है. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शनिवार को यह गारंटी दी.
तृणमूल कांग्रेस पर पीएम मोदी ने जारी रखा हमला
भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को ब्रिगेड परेड ग्राउंड से संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला जारी रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे जनसंख्या का संतुलन बदल रहा है. पीएम ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी.
अपराधियों और घुसपैठियों को संरक्षण दे रही तृणमूल सरकार
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराधियों और घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. मोदी ने कहा कि इसकी वजह से कई जगहों पर आम लोगों में भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि आज राज्य में कई परिवार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं. कुछ लोगों को अपना घर छोड़ने तक की नौबत आ रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी संकट में है. घुसपैठियों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जनसंख्या संरचना में बदलाव हो रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की हो रही कोशिश
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि इस तरह से बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सब वोट बैंक की राजनीति के कारण हो रहा है. प्रधानमंत्री के अनुसार, इसी वजह से राज्य सरकार पहचान और जांच से जुड़ी प्रक्रियाओं का विरोध कर रही है. भाजपा बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य के विकास के लिए काम करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री
टैगोर की कविता से खत्म हुआ पीएम मोदी का भाषण, आरजी कर और संदेशखाली के मुद्दे भी उठाये
बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी




