प्रशासन की तैयारी:कल रंगोत्सव : जमकर उड़ाएं रंग-गुलाल…, हंगामा किया, तो हाजत में मनेगी होली

Date:


रंगों का त्योहार होली के लिए जिला प्रशासन ने पूरे जिले को सात जोन में बांटा है। सभी जोन के लिए जोनल दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह मंगलवार से कार्यरत रहेगा। मंगलवार दोपहर 2 बजे से 5 मार्च को सुबह 6 बजे तक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर बताया है कि कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी को जोन में बांटा गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तथा एंबुलेंस मौजूद रहेगी। कई जरूरी दवाएं जो नहीं थीं, उनकी स्वास्थ्य विभाग ने खरीदारी कर ली है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था, पेट्रोलिंग भी होगी पुलिस प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और मजबूत करते हुए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की है। वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके। अग्निशमन विभाग भी अलर्ट होली के दौरान अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। किसी भी प्रकार की आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम करेंगी। विभाग के पास छह बड़े और एक छोटी गाड़ी है। धनबाद अग्निशमन विभाग के कर्मी भी अलर्ट मोड में रहेंगे। सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। होली के दौरान अशांति फैलाने वालों की रात हाजत में बीतेगी। एसएसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है कि हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस कंट्रोल रूम को एक्टिव किया गया है। जिले के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना और सिटी हॉक्स की टीम सड़क से मोहल्ले में गश्त करेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, अश्लील, भड़काऊ या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 24 घंटे चिकित्सक रहेंगे मौजूद आकस्मिक दुर्घटना होने पर त्वरित इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल व एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रखेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों में 24 घंटे चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। मेडिकल इमरजेंसी में यहां करें संपर्क एसएनएमएमसीएच इमरजेंसी – 8873102255 (डॉ. राजेश सिंह) सदर अस्पताल – 6200715590 (मो. ताजुद्दीन, प्रबंधक) एंबुलेंस – 108 स्वास्थ्य विभाग (सीएस) – (9431711098 डॉ. आलोक विश्वकर्मा) ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया जाएगा एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मंगलवार और बुधवार को पुलिस की टीम ब्रेथ एनालाइजर के साथ सड़कों पर मौजूद रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। जांच में मात्रा से अधिक शराब मिलने पर वाहन को जब्त कर चालान कोर्ट को भेज दिया जाएगा। साथ ही चालक को हिरासत में हाजत में रखा जाएगा। नशा टूटने के बाद बांड भरवाकर ही उन्हें थाना से छोड़ा जाएगा। रफ ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp