Top 5 This Week

Related Posts

प्रशासन ने 40 हजार घनफीट अवैध बालू किया जब्त, एफआईआर दर्ज


गुमला/घाघरा|​जिला प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अपनी नकेल और कस दी है। घाघरा थाना क्षेत्र के मौजा डुको में जिला टास्क फोर्स (खनन) ने औचक छापेमारी कर अवैध बालू के विशाल भंडार को जब्त किया है। एसडीओ राजीव नीरज के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ​गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम में एसडीओ राजीव नीरज के साथ घाघरा के अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक, घाघरा थाना प्रभारी और भारी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने मौजा डुको के विभिन्न ठिकानों पर अचानक दबिश दी। ​जांच के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में बालू का अवैध स्टॉक पाया गया। ​प्लॉट संख्या 687 (खाता संख्या 42): यहां लगभग 30 हजार घनफीट बालू अवैध रूप से डंप किया गया था। ​प्लॉट संख्या 691 (खाता संख्या 108): यहां से लगभग 10,000 घनफीट बालू बरामद हुआ। ​प्रशासन ने कुल 40, हजार घनफीट बालू को मौके पर ही जब्त कर लिया है। ​राजस्व की चोरी और कानूनी शिकंजा:​ अधिकारियों के अनुसार बिना किसी चालान या वैध दस्तावेज के इतने बड़े पैमाने पर बालू का भंडारण सरकारी राजस्व को सीधे तौर पर चूना लगाने की कोशिश है। यह कृत्य खान व खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 और झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के विभिन्न प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। ​प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित भूमि स्वामियों और भंडारण में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब उन माफियाओं की पहचान करने में जुटी है जो पर्दे के पीछे से इस अवैध खेल को संचालित कर रहे थे। ​कार्रवाई के बाद अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज ने स्पष्ट कहा कि जिले में प्राकृतिक संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles