प्रशिक्षण व परिभ्रमण कार्यक्रम रो लेकर किसानों का दल रवाना

Date:

प्रशिक्षण व परिभ्रमण कार्यक्रम रो लेकर किसानों का दल रवाना

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के जिला कृषि कार्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत आयोजित अंतरराज्यीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत चयनित किसानों के दल को ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एनसीआर के लिए रवाना किया. उपायुक्त ने बस को हरी झंडी दिखा कर किसानों को शुभकामनाएं देते हुए उन्नत कृषि तकनीकों को सीख कर जिले में लागू करने की अपील की. प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम 10 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जायेगा. इस दौरान किसान ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित आधुनिक बागवानी तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और सफल कृषि मॉडल का अध्ययन करेंगे तथा विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो आदि उपस्थित थे.

15 दिन की नि:शुल्क डेमो क्लास 16 से

सिमडेगा. जिले के उन विद्यार्थियों के लिए जिन्होंने कम से कम मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. उनके लिए सहभागी एजुकेशन सेंटर की ओर से 15 दिनों का नि:शुल्क डेमो क्लास का आयोजन किया जा रहा है. संस्थान के निदेशक निशांत कुमार ने बताया कि इस डेमो क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, जेएसएससी, आर्मी, जीडी, झारखंड पुलिस, कक्षपाल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जायेगी. कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना है. उन्होंने बताया कि यह डेमो क्लास 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जायेगी. कक्षाएं प्रतिदिन सुबह छह बजे से तथा शाम तीन बजे से संचालित होंगी. इच्छुक विद्यार्थी प्रिंस चौक के पास इंडियन बैंक की ऊपरी मंजिल स्थित सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में संपर्क कर लाभ उठा सकते हैं.

The post प्रशिक्षण व परिभ्रमण कार्यक्रम रो लेकर किसानों का दल रवाना appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिंदू समाज को जगाने की जरूरत : डॉ सुमन

कोलेबिरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सह हिंदू...

WATCH: Sanju Samson receives grand welcome at Thiruvananthapuram airport after stellar T20 World Cup 2026 show

The gates of Thiruvananthapuram International Airport have seen...

Government assures fertiliser plants of 70% LNG supply

NEW DELHI: Govt on Tuesday said fertiliser...
Join Us WhatsApp