फतेहपुर में बारिश की वजह से सड़कों पर जल जमाव से परेशानी

Date:

फतेहपुर |फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर रात बेमौसम बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते फतेहपुर बाजार जाने वाले मुख्य रास्तों में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई। सुबह बाजार आने वाले लोगों को पानी भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे बाजार क्षेत्र में फिसलन भी बढ़ गई और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। वहीं हल्की ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक आ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp