Top 5 This Week

Related Posts

फर्जी आधार कार्ड गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:किशनगंज पुलिस ने खगड़िया से कुंदन कुमार को पकड़ा


सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक इंटरस्टेट गैंग का खुलासा हुआ है। किशनगंज पुलिस ने STF, खगड़िया पुलिस और अररिया पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना कुंदन कुमार को खगड़िया जिले से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुंदन कुमार टेढ़ागाछ थाना में 2 अप्रैल को दर्ज एक मामले में वांछित था। यह गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार कर उनके आधार पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाता था। किशनगंज पुलिस इस गिरोह के खिलाफ खगड़िया और अररिया जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थी। कई दुकानों पर जाकर आधार कार्ड बनाने की सुविधा देता था पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कुंदन कुमार अपनी मोबाइल दुकान की आड़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और अवैध आधार कार्ड तैयार करने का गोरखधंधा चला रहा था। वह खगड़िया की कई दुकानों पर जाकर आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान करता था। भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद खगड़िया से गिरफ्तार कुंदन कुमार की मोबाइल दुकान से पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, दुकान से फर्जी प्रमाण पत्र, फोटोशॉप सॉफ्टवेयर से बने फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड और उनकी छायाप्रतियां, जाति, निवास, विभिन्न उम्र के व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के आवेदन पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और इंडेन गैस एजेंसी के दस्तावेजों की लगभग 500 छायाप्रतियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार कुंदन कुमार से गहन पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों ने इस गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है, और आगे की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Spread the love

Popular Articles