फाइनेंस कंपनी का फील्ड ऑफिसर भागलपुर से गिरफ्तार:शेखपुरा नगर थाना पुलिस का एक्शन, 2 लाख से अधिक के गबन का आरोप

Date:


शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर अमन कुमार चौधरी को भागलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंपनी के 2 लाख रुपये से अधिक का गबन करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित कन्हैया चक गांव निवासी अखिलेश चौधरी का पुत्र है। वह शेखपुरा शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित एक निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। 2 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन का खुलासा कांड के अनुसंधान पदाधिकारी राम कुमार रविदास ने बताया कि अमन कुमार चौधरी कंपनी से जुड़े लोगों से रुपये लेकर कार्यालय में जमा करने के बजाय उन्हें हड़प गया। कंपनी प्रबंधक को इसकी भनक लगने के बाद आंतरिक जांच की गई, जिसमें 2 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी प्रबंधक ने आरोपी फील्ड ऑफिसर के खिलाफ स्थानीय थाने में धोखाधड़ी और गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज मामले के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और भागलपुर शहर में किराए का कमरा लेकर छिपा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास और पुलिस सब इंस्पेक्टर राम कुमार रविदास की एक टीम भागलपुर पहुंची। जोगसर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शेखपुरा लाने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को शेखपुरा लाया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भागलपुर से शेखपुरा लाने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया। इसी बीच, नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। इन दोनों शराबियों को भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp