
मुख्य बातें
Bengal SSC Case: कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एक बार फिर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को समन भेजा है. इसके साथ ही, केंद्रीय जांचकर्ताओं ने पूर्व तृणमूल मंत्री की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. इडी सूत्रों के अनुसार, इसके पहले दोनों को अलग-अलग तारीखों पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित इडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, हालांकि निर्धारित तारीख पर दोनों ही पेश नहीं हुए. हाल ही में एसएससी मामले के पूछताछ के सिलसिले में इडी ने राज्य के पूर्व शिक्षा सचिव मनीष जैन और हुगली के तृणमूल युवा नेता (जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है) कुंतल घोष को भी समन भेजा है.
पिछली तारीख को नहीं हुए थे पेश
इडी सूत्रों का कहना है कि पार्थ को विशेष रूप से एसएससी मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेशी से मना कर दिया. अब उन्हें 20 मार्च को फिर से इडी दफ्तर में बुलाया गया है. इस बीच, अर्पिता को मंगलवार, 17 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. अब अर्पिता को गुरुवार, 19 मार्च को फिर से इडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
पार्थ और अर्पिता को जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. बड़े पैमाने पर तलाशी के बाद, इडी ने अर्पिता के दो फ्लैटों से 50 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की थी. इसके बाद, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. संयोग से, पार्थ को एसएससी और प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामलों के सिलसिले में सीबीआइ द्वारा भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, इससे पहले इडी ने पार्थ या अर्पिता में से किसी से भी विशेष रूप से एसएससी भ्रष्टाचार मामले के संबंध में कभी पूछताछ नहीं की थी.
Also Read: बंगाल चुनाव: केंद्रीय पर्यवेक्षकों के कामकाज की होगी निगरानी, विशेष टीम गठित
The post बंगाल: एसएससी मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फिर भेजा समन appeared first on Prabhat Khabar.




